जिला कांगड़ा में पर्यटन विकस पर खर्च होंगे 65.39 करोड़
जिला कांगड़ा में पर्यटन विकस पर खर्च होंगे 65.39 करोड़ सौंदर्यकरण से बदलेगी मंदिरों की भी तस्वीर अनुप चौहान। धर्मशाला जिला कांगड़ा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा कसरत शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा में पर्यटन की दृष्टि से किए जाने वाले विभिनन कार्यों पर लगभग 65.39 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें जिला कांगड़ा के मंदिरों के सौंदर्यकरण से लेकर पार्किंग निर्माण कार्य, रिवॉर्निंंग सेंटर, प्लाजा, शौचालय व्यवस्था सहित अन्य कई कार्य शामिल हैं। पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अुनसार पर्यटन विकास के उन्नयन के लिए एशियाई विकास बैंक के सहययोग से केंद्र सरकार से मिले इस ऋण के अंतर्गत धर्मशाला और कांगड़ा के पर्यटन स्थलों को विकसित किए जाने काय कार्य शुरु कर दिया गया है ताकि जिला कांगड़ा में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। इस ऋण के तहत धर्मशाला में 13 और कांगड़ा जिला में 6 परियोजनाएं शुरु की गई हैं, जिसमें इन परियोजनाओं में 42.61 करोड़ रुपये केवल धर्मशाला विधान सभा क्षेत्र के तहत पडऩे वाले पर्यटन क्षेत्रों में खर्च किया जाएगा। पर्यटन विक...