जिला कांगड़ा में पर्यटन विकस पर खर्च होंगे 65.39 करोड़
सौंदर्यकरण से बदलेगी मंदिरों की भी तस्वीर
अनुप चौहान। धर्मशाला
जिला कांगड़ा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा कसरत शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा में पर्यटन की दृष्टि से किए जाने वाले विभिनन कार्यों पर लगभग 65.39 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें जिला कांगड़ा के मंदिरों के सौंदर्यकरण से लेकर पार्किंग निर्माण कार्य, रिवॉर्निंंग सेंटर, प्लाजा, शौचालय व्यवस्था सहित अन्य कई कार्य शामिल हैं। पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अुनसार
पर्यटन विकास के उन्नयन के लिए एशियाई विकास बैंक के सहययोग से केंद्र सरकार से मिले इस ऋण के अंतर्गत धर्मशाला और कांगड़ा के पर्यटन स्थलों को विकसित किए जाने काय कार्य शुरु कर दिया गया है ताकि जिला कांगड़ा में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। इस ऋण के तहत धर्मशाला में 13 और कांगड़ा जिला में 6 परियोजनाएं शुरु की गई हैं, जिसमें इन परियोजनाओं में 42.61 करोड़ रुपये केवल धर्मशाला विधान सभा क्षेत्र के तहत पडऩे वाले पर्यटन क्षेत्रों में खर्च किया जाएगा। पर्यटन विकास की अन्य 6 परियोजनाओं में 22.78 करोड़ खर्च किए जाएंगे। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 2018 की शुरुवात तक मैक्लोडगंज स्थित भागसुनाग मंदिर सौंदर्यकरण का कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त यहां महिला कुंड, वस्त्र बदलने के कमरे, शौचालय ब्लॉक और कैफेटेरिया ब्लॉक निर्माण का कार्य चला हुआ है जिसमें अभी तक 30 प्रतिशत कार्य को पूरा कर लिया गया है।
खनियारा के निकट अघंजर महादेव मंदिर के सौंदर्यकरण का कार्य भी 40 प्रतिशत तक पूरा कियाय जा चुका है। नगर निगम धर्मशाला के तहत एमसी पाक का काम 70 प्रतिशत तक पूरा किया कर लिया गया है, जबकि केवल परिदृश्य का काम लंबित है। विकास की अन्य परियोजनाएं जैसे डीसी पार्किंग, इलाहाबाद बैंक के पास शौचालय निर्माण, भागसुनाग मंदिर के साथ पार्किंग का निर्माण, धौलाधर रिवॉर्निंग सेंटर, भागसु संस्कृति केंद्र की स्थापना, ट्यूलिप बाग का निर्माण, फब्बारा चौक का सौदर्यकरण, अस्पताल के पास प्लाजा का निर्माण शुरुआती चरण में है। विभाग द्वारा व्यइंग डेक का काम स्टर्चरकल ड्रॉइंग को बदलने के कारण विभाग द्वारा रोक दिया गया है। इसके साथ ही जिला कांगड़ा के चामुण्डा मंदिर, और बज्रेयवरी मंदिर परिसर में सुधार करने का कार्य जारी है। नगरोटा बंगवा में पारंपरिक कला और शिल्प के लिए सांस्कृतिक केंद्र का सृजन किया जा रहा है। कांगड़ा माता का बाग में पार्किंग, संगीतमय फब्बारा सहित अन्य कार्य किए जाएगा। साथ ही कांगड़ा के चक्रकुड मंदिर में भी पार्किंग, शौचालय निर्माण, स्ट्रीट लाईटें, डेस्वीन आदि निर्माण कार्य किए जाएंगे।
बाक्स न्यूज:-
जिला कांगड़ा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विकास कार्यों पर लगभग 65.39 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। कई कायो्रं को शुरु कर दिया गया है, जबकि कुछ अन्य कार्य अंतिम चरण पर हैं। विकास कार्यों से जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा इससे इसका लाभ भी क्षेत्र के लोगों को मिलेगा।
सुनैना शर्मा
उननिदेशक पर्यटन विभाग

Comments
Post a Comment